Thursday, April 15, 2021

बैंगलोर ने हैदराबाद को हराया, पर चर्चा में सनराइजर्स की इस 'मिस्ट्री गर्ल' की तस्वीरें

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर आईपीएल 2021 (IPL 2021) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में एक समय हैदराबाद की टीम बेहतर स्थिति में लग रही थी लेकिन आरसीबी (RCB) के बोलर शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने 6 गेंद के भीतर 3 विकेट लेकर सनराइजर्स की जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। शाहबाज ने हैदराबाद की पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को एबी डिविलियर्स (Ab de Villiers) के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर मनीष पांडे (Manish Pandey) भी हर्षल पटेल को कैच थमाकर चलते बने। इसके बाद छठी गेंद पर शाहबाज ने अब्दुल समद को भी अपनी ही गेंद पर कैच कर पविलियन की राह दिखा दी। इस बेहद रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की 'मिस्ट्री गल' काव्या मारन भी अपनी इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं। सोशल मीडिया पर काव्या मारन (Kavya Maran) की कई फोटो अलग अलग एक्सप्रेशंस में वायरल हो रही हैं। काव्या के इस एक्सप्रेशंस को देख फैंस के दिल टूट गए। फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया दीं। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं। ये पहला मौका नहीं है जब काव्या स्टेडियम पहुंचीं हो बल्कि इससे पहले भी वह कई बार ऑरेंज जर्सी में अपनी टीम की हौसलाअफजाई करते स्टेडियम में देखी गई हैं। डेविड वॉर्नर (David Warner) की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम को पहले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी थी। केकेआर ने हैदराबाद को 10 रन से पराजित किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3trxJVO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support