Friday, April 9, 2021

बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने गणपति बप्पा को किया याद

नई दिल्ली रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम और विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबले से आज आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज होगा। मुंबई टीम खिताबी हैट्रिक के इरादे से मौजूदा सीजन में उतर रही है वहीं आरसीबी को अब भी अपने पहले खिताब की तलाश है। मुंबई इंडियंस (MI) फ्रैंचाइजी ने इस मुकाबले के शुरू होने से कुछ घंटे पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें मुंबई के लगभग सभी खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan), रोहित शर्मा , पंड्या ब्रदर्स, कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) सहित पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गणपति बप्पा का फेमस सॉन्ग बज रहा है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' बोलो गणपति बप्पा...।' टी20 में सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा रोहित शर्मा मुंबई को रेकॉर्ड पांच बार आईपीएल खिताब दिलाकर लीग के सबसे कामयाब कप्तान हैं। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और पिछले साल 2020 में टीम को चैंपियन बनाया जो उनकी सफलता की कहानी कहता है। एक बल्लेबाज के तौर पर 'हिटमैन' रोहित पिछले कुछ अर्से से क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में सबसे कामयाब बल्लेबाजों में शुमार हैं। मुंबई ने यूएई में दिल्ली को हराकर जीता था खिताब मुंबई ने यूएई में आयोजित आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रेकॉर्ड 5वीं बार इस ट्रोफी पर कब्जा किया था। रोहित की अगुआई वाली मुंबई टीम में स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी मुंबई खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3thbIJf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support