पुणेपूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) महामारी कोरोना वायरस की बेहद नाजुक स्थिति में सहायता के लिए आगे आए हैं। वह पुणे में एक मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग लैब की शुरुआत कर रहे हैं, जो शनिवार से चालू हो जाएगी। इसका ऐलान भज्जी ने ट्विटर पर किया। आईपीएल 14 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल रहे हरभजन ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम बस इस मुश्किल समय में दूसरों कि मदद करके एक छोटा सा कार्य कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि वाहेगुरु सभी को सुरक्षित रखें। हम कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई जरुर जीतेंगे।’ रिपोर्ट के अनुसार, लैब जगह-जगह जाकर एक दिन में 1500 सैंपल एकत्रित करेगी, जिसमें आरटी-पीसीआर टेस्ट के परिणाम घंटे घंटों में दे दिए जायेंगे। इस मदद से कोरोना टेस्ट करने में तेजी आएगी और हम इस आपातकाल में अपना अहम योगदान दे पाएंगे। इसमें लोगो के टेस्ट फ्री में, तो कुछ लोगों से 500 रुपए भी चार्ज किए जाएंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32MLRx3






0 comments:
Post a Comment