Saturday, April 3, 2021

दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे

मुंबईदिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ () शनिवार को मुंबई स्थित होटल पहुंचकर टीम से जुड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी (Delhi Capitals) के एक बयान में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शनिवार को टीम होटल पहुंचे। स्मिथ एक सप्ताह के लिए संगरोध में रहेंगे।' स्मिथ, जिन्होंने पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और 25.91 की औसत से सिर्फ 311 रन बना सके थे, को जयपुर फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, उन्हें इस सीजन में 2.2 करोड़ रुपये की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुना गया था। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने नीलामी के बाद कहा था कि वे भाग्यशाली हैं कि स्मिथ इतने सस्ते में टीम को मिल गए। पिछले सीजन में उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान इस साल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है। दिल्ली की टीम 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2R7oxrn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support