Saturday, April 24, 2021

बेन स्टोक्स ने चेन्नई की धीमी, कम स्कोर वाली पिच की आलोचना की

लंदन इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) चेन्नई के चेपक स्टेडियम की धीमी पिच को लेकर अपनी निराशा नहीं छिपा पाए और यहां की खराब होती पिच पर चिंता जतायी जहां कम स्कोर वाले मैच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मजा किरकिरा कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले स्टोक्स पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण स्वदेश लौट गए हैं। उनका मानना है कि रोमांचक मुकाबले के लिए 160 से 170 रन का स्कोर होना जरूरी है। मुंबई इंडियंस की टीम के पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ बमुश्किल छह विकेट पर 131 रन तक पहुंचने के बाद स्टोक्स ने ट्वीट किया, ‘उम्मीद है कि आईपीएल (IPL) के आगे बढ़ने के साथ विकेट अधिक खराब नहीं होंगे। विकेट खराब होने के कारण 130-140 के स्कोर बन रहे हैं जबकि 160-170 तक का स्कोर जरूरी है।’ चेन्नई ने शुक्रवार तक नौ आईपीएल (IPL) मैचों की मेजबानी की और केवल दो अवसरों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 से अधिक का स्कोर बना पायी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 204 रन जबकि नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 187 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sMGOY6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support