Sunday, April 11, 2021

बेटे...शेर हो तुम...मौज करदी, जीत के बाद धवन ने पृथ्वी के साथ कुछ यूं मनाया जश्न

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नै सुपरकिंग्स (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत जीत से की है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी साव (Prithvi Shaw)। धवन और साव ने पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े धवन और पृथ्वी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को पृथ्वी और धवन ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 138 रन की साझेदारी की। धवन ने 54 गेंदों पर 85 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 10 चौके लगाए। युवा ओपनर पृथ्वी ने 38 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। साव ने इस दौरान अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। इस मैच के जरिए आईपीएल में बतौर कप्तान ऋषभ पंत ने डेब्यू किया। दिल्ली कैपिटल्स टीम पेसर कगीसो रबाडा, एनरिन नोर्त्जे और अक्षर पटेल के बगैर उतरी थी। जीत का सेलिब्रेशन कुछ इस तरह से किया जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंगरूम में धवन और पृथ्वी अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन करते हुए नजर आए। धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें धवन और पृथ्वी नजर आ रहे हैं। धवन ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' बेटे...शेर हो तुम...मौज करदी।' पृथ्वी की नजर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने पर जीत के बाद पृथ्वी ने कहा कि इस समय वह टीम इंडिया में वापसी को नहीं सोच रहे हैं बल्कि पूरा फोकस उनका दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन करने पर है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mB5C3A
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support