Tuesday, April 20, 2021

जीत का लंबा इंतजार खत्म करने उतरेंगे बांग्लादेश और श्रीलंका

पालेकलश्रीलंका की टीम बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज के लिए घरेलू मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश लंबे समय के बाद इस प्रारूप में जीत दर्ज करने की होगी। श्रीलंका ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पिछली सफलता जनवरी 2020 में हासिल की थी और कोच मिकी आर्थर चाहेंगे कि उनकी टीम सीरीज के पहले टेस्ट मैच के साथ इस इंजतार को खत्म करें। श्रीलंका की टीम ने जनवरी 2020 के बाद छह टेस्ट मैच खेले और ज्यादातर मैचों में बेहतर स्थिति में होने के बाद भी टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उसे 2-0 की हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज दौरे पर दोनो टेस्ट ड्रॉ रहे। आर्थर ने कहा, ‘हमने मौकों को के साथ अपने ऊपर दबाव के क्षणों में दमखम दिखाने जबकि विरोधी टीम के दबाव में होने पर नकेल को और कसने के बारे बात की है।’ बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका का रेकॉर्ड शानदार है और उसने 20 में से 16 मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को एकमात्र जीत 2017 में मिली है। बांग्लादेश की टीम ने हाल के समय में संघर्ष किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे घरेलू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा जबकि न्यूजीलैंड दौरे पर टीम सीमित ओवरों के सभी छह मैच हार गई। टीम को हरफनमौला शाकिब अल-हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेगी जो इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले रहे है। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा, ‘घरेलू मैदान में श्रीलंका की टीम काफी मजबूत है। हमारे लिये यह चुनौती होगी। अच्छे परिणाम के लिए हमें इस चुनौती से निपटना होगा।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dyJt2W
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support