नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय आईपीएल 2021 (IPL 2021) की तैयारियों में जुटे हुए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने तीन बार खिताब जीते हैं। इस बार धोनी की नजर चौथे खिताब पर होगी। सीएसके (CSK) के लिए पिछला आईपीएल 2020 सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। चेन्नै ने पिछले साल आठ टीमों की तालिका में सातवें नंबर पर रहते हुए फिनिश किया था। ऐसे में धोनी एंड कंपनी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। धोनी इस बार आईपीएल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह नेट्स में लंबे लंबे छक्के जड़ते दिखाई दे रहे हैं। सीएसके ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी नेट्स में गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए देखे जा सकते हैं। धोनी बड़े बड़े शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस आईपीएल में चेन्नै अपने अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी से सीएसके का बल्लेबाजी क्रम मजबूत हुआ है। रैना पिछले साल निजी कारणों की वजह से आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। इस बार सीएसके ने अपने साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) को अपने साथ जोड़ा है। कृष्णाप्पा गौतम ( Krishnappa Gowtham) को चेन्नै ने 9 करोड़ से अधिक की राशि में खरीदा है जबकि मोईन को हासिल करने के लिए उसने 7 करोड़ रुपये खर्च किए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PUeTaM






0 comments:
Post a Comment