नई दिल्ली भारत के लिमिटेड ओवर्स टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा () आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से फेमस रोहित इस समय आईपीएल 2021 (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने रेकॉर्ड 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। रोहित के बर्थडे पर पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने उनका एक डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें 'हिटमैन' ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) , आईसीसी (ICC) , बीसीसीआई (BCCI) , सुरेश रैना (Suresh Raina), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और क्रुणाल पंड्या ने रोहित को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। चहल ने रोहित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' लव ऑफ माई लाइफ। हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा। रोहित के नाम वनडे में 3 दोहरा शतक है 34 वर्षीय रोहित भारत के 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं। रोहित ने साल 2013 में इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रोफी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित के नाम वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी है। वह वर्ल्ड के इकलौते खिलाड़ी हैं जिनके नाम वनडे में तीन दोहरा शतक है। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं। आईपीएल 2021 में 215 रन बना चुके हैं रोहित देश में जारी आईपीएल 2021 में रोहित ने 6 मैचों में अब तक 215 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 125 से अधिक का रहा है। रोहित ने मौजूदा आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 52 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3e5iL2a






0 comments:
Post a Comment