नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं। दोनों का इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपनी सास देविका देवी (Devika Devi) और ससुर पान सिंह (Pan Singh) की हेल्थ पर अहम अपडेट दिया है। साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'आप सभी ने जो चिंता जताई, उसके लिए शुक्रिया। मेरे सास-ससुर की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आपकी प्रार्थना से उनकी स्थिति और बेहतर होगी।' फेंफड़ों तक नहीं पहुंचा है संक्रमण धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे। दोनों को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईपीएल 2021 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं धोनी धोनी इस समय आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी कर रहे हैं। सीएसके के कप्तान कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। बकौल फ्लेमिंग, 'मैनेजमेंट की दृष्टि से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं तथा धोनी और उनके परिवार के लिए सहयोग प्रणाली तैयार की गई है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं लेकिन हम अगले कुछ दिन इस पर निगरानी रखेंगे।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3emai9N






0 comments:
Post a Comment