Monday, April 26, 2021

पत्नी की फोटो को देख कमेंट करने से रोक नहीं पाए हार्दिक पंड्या, कुछ यूं किया रिएक्ट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) स्टाइलिश कपल सेलिब्रेटी में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए अपनी फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। पंडया इस समय आईपीएल (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल रहे हैं। बावजूद इसके वह पत्नी सोशल मीडिया के जरिए पत्नी पर प्यार बरसाना नहीं भूलते। नताशा ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो अपलोड कीं। इस फोटो पर फैंस के साथ साथ हार्दिक ने भी कॉमेंट किया है। 27 वर्षीय हार्दिक ने दो हार्ट वाला इमोजी बनाकर अपनी दिल की बात कही है। अब तक इस फोटो को 3 लाख 60 हजार से अधिक लोग लाइक्स कर चुके हैं। आईपीएल में इस सीजन पंडया स्पेशलिस्ट बैट्समैन के रूप में खेल रहे हैं। कंधे में चोट के कारण पंडया गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। आईपीएल 2021 में पंडया का बल्ला अब तक खामोश रहा है। हार्दिक ने इस सीजन खेले 5 मैचों में सिर्फ 36 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 15 रन रहा है। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंडया ने 5 गेंदों में सात रन बनाए थे। इस सीजन हार्दिक का बेस्ट स्कोर 15 रन रहा है जो उन्होंने केकेआर के खिलाफ बनाए थे। मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gGqc1Q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support