Friday, April 16, 2021

रोमांचक जीत पर हैरान संजू सैमसन, बोले- मौरिस ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिया

मुंबईदिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा है कि उन्हें भरोसा नहीं था 42 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद उनकी टीम दिल्ली को हरा पाएगी। दिल्ली ने राजस्थान को 148 रनों का लक्ष्य दिया था और लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की हालत खराब थी लेकिन डेविड मिलर (David Miller) और क्रिस मौरिस (Chris Morris) ने राजस्थान को जीत दिलाई। सैमसन ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो 42 रन पर पांच विकेट के बाद मुझे यह मैच जीतना कठिन लग रहा था। हमारे पास मिलर और मौरिस थे लेकिन मुझे यह मुश्किल लग रहा था। लेकिन खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मैच जिताया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अंदर से प्रार्थना कर रहा था कि मौरिस एक छक्का लगा दें।’ सैमसन ने पिछले मैच में मौरिस को सिंगल नहीं देने के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा अपने खेल को रिव्यू करता हूं लेकिन अगर मैं 100 बार भी देखूं तो मेरा फैसला यही रहता।’ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने ओस का दोष दिया। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमें इसे अंत तक बरकरार रखना चाहिए था। हमने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन अंत में ओस ने बड़ी भूमिका अदा की।’ पंत ने कहा, ‘हमने 15-20 रन कम बनाए लेकिन हमें इस मैच से कुछ फायदा भी मिला। अगर आगे चलकर ऐसी स्थिति होती है तो हम इससे पार पा सकते हैं। दूसरी पारी में ओस ज्यादा थी।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2REe1rM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support