चेन्नै सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के छठे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Sunrisers Hyderabad) का इरादा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ इस लय को कायम रखने का होगा। यह मुकाबला चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने पांच बार की गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का आगाज किया। वहीं डेविड वॉर्नर (David Warner) की कप्तानी वाली सनराइजर्स को पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मात दी। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी प्रतिभाशाली देवदत्त पडिक्कल की वापसी से और मजबूत होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन ) : वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डि विलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिस्टन, काइली जेमिसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल सनराइजर्स हैदराबाद रिद्धमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, शाहबाज नदीम। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड कुल मैच 18 हैदराबाद जीती 10 बैंगलोर जीती 7 नो रिजल्ट-1 वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नै
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dj2R3O






0 comments:
Post a Comment