मुंबई की दोस्ती मैदान पर और मैदान के बाहर भी नजर आती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी काफी अहम हैं। बीता सीजन हालांकि कुछ अलग रहा था जब सुरेश रैना ने आईपीएल से हटने का फैसला लिया था। यूएई में हुए इस टूर्नमेंट में रैना नहीं खेले थे और वह भारत लौट आए थे। इसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने लगी थीं। इस बार बात कुछ अलग है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती नजर आ रही है। अपनी और धोनी की तस्वीर पर सुरेश रैना का कॉमेंट इस बात की पुष्टि करता है कि इन दोनों की दोस्ती न सिर्फ सलामत है बल्कि पहले की ही तरह मजबूत भी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी और रैना की एक साथ प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ साथ खड़े थे। इस फोटो पर रैना ने कॉमेंट किया- 'हमेशा आंख से आंख मिले यह जरूरी नहीं, लेकिन दिल से दिल हमेशा मिला हुआ है, @mdhoni।' गुरुवार को सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने टि्वटर पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी, रैना, सैम करन आईपीएल के 14वें सीजन से पहले अपने हुनर को मांज रहे थे। इस वीडियो में धोनी और रैना दोनों को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। जब सैम करन बैटिंग करने आ तो रैना और धोनी पीछे से खड़े होकर देख रहे थे। इस बीच वे दोनों मुस्कुरा भी रहे थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sHhjIm






0 comments:
Post a Comment