Saturday, April 17, 2021

IPL: हैदराबाद में 4 बड़े बदलाव तो मुंबई में आया खतरनाक गेंदबाज, देखें प्लेइंग-XI

चेन्नईमुंबई इंडियंस (MI) टीम ने के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के नौवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया है। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। इस मैच में मुंबई के लिए एडम मिल्ने (Adam Milne) डेब्यू कर रहे हैं। वह मार्को जानसेन की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। दूसरी ओर, हैदराबाद ने टीम में 4 बदलाव किए हैं। विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद को टीम में रखा गया है, जबकि बाहर होने वालों में ऋद्धिमार साहा, जेसन होल्डर, शाहबाज नदीम और टी. नटराजन हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाले मुंबई ने इस सीजन के ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों अंतिम गेंद पर मिली हार से उबरते हुए इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को 10 रनों से हराया था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाले सनराइजर्स को अब तक इस सीजन में जीत की तलाश है। उसने अपने पहले मैच में कोलकाता के हाथों हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में बैंगलोर के खिलाफ जीत की स्थिति में होते हुए भी मैच हार गया। वॉर्नर इस मैच में आईपीएल में 50 अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह इससे महज एक कदम दूर हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी यह उनका 40वां अर्धशतक होगा, जो कि किसी भी बल्लेबाज का किसी भी टीम के लिए सर्वाधिक अर्धशतक होगा। वहीं रोहित शर्मा, कप्तान के रूप में टी20 मैचों में 4000 रन बनाने से सिर्फ 28 रन दूर हैं। टीमें...मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडन मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mWo330
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support