मुंबईलगातार दो जीत से उत्साहित चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) आज के दूसरे मैच में संघर्षरत कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए उतरी है। पिछले साल यूएई में खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके की इस साल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मैच में ही दिल्ली कैपिटल्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में वापसी की। मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला। टीमेंचेन्नई सुपर किंग्स: रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी), सैम करन, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिडी, दीपक चाहर धोनी ने बल्लेबाजों के लिए अनुकूल वानखेड़े स्टेडियम में अपने सभी संसाधनों का बढ़िया इस्तेमाल किया। दीपक चाहर के शानदार प्रदर्शन से सीएसके ने पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करके मौजूदा सत्र में अपना खाता खोला था। इसके अलावा उसकी पिछली दोनों जीत में इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों मोईन अली और सैम करन ने भी अहम भूमिका निभाई। धोनी ने स्पिनरों के लिए विषम हालात के बावजूद अली और रविंद्र जडेजा का अच्छा उपयोग किया है। यूएई में सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा सैम करन ने भी बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ा है। वहीं, केकेआर का वानखेड़े में यह इस सीजन का पहला मैच होगा। वह लगातार दो हार झेलने के बाद यहां पहुंची है और ऐसे में सीएसके का पलड़ा भारी लगता है। केकेआर अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए टीम में कुछ बदलाव भी कर सकता है। उसने हैदराबाद के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी लेकिन मुंबई इंडियंस और आरसीबी के हाथों हार से वह पांचवें स्थान पर खिसक गया। स्टैट्स- चेन्नै सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स वेन्यू : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई संभावित प्लेइंग XIसीएसके: रितुराज गायकवाड, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर तथा दीपक चाहर। केकेआर: नीतीश राणा, शुभमान गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेल, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती तथा प्रसिद्ध कृष्णा। पिच : बल्लेबाजों के अनुकूल लग रही है। पिछले दो मैच हाई स्कोरिंग हुए हैं। बोलर्स के लिए काम आसान नहीं होने वाला। आईपीएल में प्रदर्शन सीएसके
- कुल मैच 182
- जीते 108
- हारे 72
- बेनतीजा 1
- कुल मैच 195
- जीते 99
- हारे 92
- बेनतीजा 0
- कुल मैच 23
- सीएसके जीता 14
- केकेआर जीता 8
- बेनजीता 1
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3v6N91Z






0 comments:
Post a Comment