लंदन लंदन के मेयर सादिक खान ने भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन अपने यहां कराने की इच्छा जताई है। सादिक का कहना है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्रे काउंटी क्रिकेट क्लब ने भी इच्छा जताई है। सादिक ने प्रेस एसोसिएशन से कहा, 'मैं सर्रे काउंटी क्रिकेट क्लब और अन्य के साथ आईपीएल को लंदन में आयोजित कराने पर काम करने के लिए उत्साहित हूं।' बकौल सादिक, 'हमारे शहर में खेल को बढ़ावा देने का फायदा मैंने देखा है। हमारे शहर में मेजर लीग बेसबॉल हुआ है। इसके अलावा अमेरिकन फुटबॉल भी है।' लंदन ने इससे पहले नेशनल फुटबॉल लीग (अमेरिकन फुटबॉल), मेजर लीग बेसबॉल और नेशनल बास्केटबॉल संघ के इवेंट की मेजबानी की थी। सादिक ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लंदन में खेलों के आयोजन हो जिससे यह दुनिया में खेलों की राजधानी बन सके। मैं चाहता हूं कि विराट कोहली बेंगलोर टीम के साथ लंदन आएं। मैं इनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को भी देखना पसंद करूंगा।' उन्होंने कहा, 'हम आईपीएल से बात कर रहे हैं तथा हमने भारत में टीमों से भी बात की है लेकिन हम इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अन्य को भी इसके लिए मनाने की कोशिश करेंगे।' सादिक ने कहा, 'अगर आप क्रिकेट के प्रशंसक हैं और यूरोप या नार्थ अमेरिका में रहते है तो उनके लिए लंदन आना काफी सस्ता है।' कई क्रिकेट प्रशंसक हैं जो होते देखना चाहते हैं। भारतीय लंदन को पसंद करते हैं और लंदन भी भारत को पसंद करता है।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dJRAbO






0 comments:
Post a Comment