मुंबईचेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र में अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है। पिछले सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले कप्तान एमएस धोनी से प्रशंसकों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में निराशा हाथ लगी। धोनी बिना खाता खोले आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। 2015 के बाद यह पहला मौका है, जब धोनी बिना खाता खोले आईपीएल में आउट हुए हैं। रेकॉर्ड लिस्ट में नजर डाली जाए तो कुल चौथी बार वह आईपीएल में खाता खोलने में नाकाम रहे, जबकि दिल्ली के खिलाफ दूसरी बार ऐसा हुआ है। कब-कब हुए शून्य पर आउट
- 0(1) vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई 2010
- 0(2) vs दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई 2010
- 0(1) vs मुंबई इंडियंस, मुंबई 2015
- 0(2) vs दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई 2021
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3g13NLZ






0 comments:
Post a Comment