Wednesday, April 21, 2021

IPL: दिनेश कार्तिक ने जड़ा खास 'दोहरा शतक', धोनी-रोहित के क्लब में शामिल

मुंबईकोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच केकेआर के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के लिए बेहद खास है। उनके आईपीएल करियर का यह 200वां मैच है। मैदान पर उतरते ही वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए। धोनी का यह 208वां मैच है, जबकि रोहित शर्मा ने 204 मैच खेले हैं। मौजूदा टूर्नामेंट की बात करें तो कोलकाता तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर छठे नंबर पर है। चेन्नई तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 14 बार चेन्नई ने मैच पर अपना कब्जा जमाया है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता की टीम 2 ही मैच जीत पाई है। वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 9 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इसमें इस मैदान पर 17 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें नौ मैचों में जीत मिली है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3elkr6L
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support