Tuesday, April 20, 2021

MI vs DC: रोहित शर्मा पर दोहरी मार! एक तो मैच हारे, ऊपर से लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

चेन्‍नै धीमे ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के कप्‍तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने एक बयान में कहा कि MI ने इस सीजन में पहली बार स्‍लो ओवर रेट का नियम तोड़ा है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने खराब बल्‍लेबाजी के चलते मैच गंवा दिया। DC ने लिया फाइनल की हार का बदलापिछले साल आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को हराया था। मंगलवार को दिल्‍ली ने उस हार का बदला ले लिया। साल 2010 के बाद से चेन्‍नै में पहली बार दिल्‍ली की टीम जीती है। चार मैचों में तीसरी जीत के साथ दिल्‍ली की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस के 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। DC की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई दिग्‍गज स्पिनर अमित मिश्रा ने। उन्‍होंने अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद शिखर धवन ने 45 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दिल्ली की मुंबई के खिलाफ लगाातर पांच हार के बाद यह पहली जीत है। हमें सुधार करना होगा: रोहितहार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है टीम को अभी और ज्यादा सुधार की जरूरत है। रोहित ने मैच के बाद कहा, "हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। हम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। हमें सुधार करना होगा। हमें पता था ओस आएगी, हमने देखा था की गेंद को पकड़ने में तकलीफ नहीं हो रही थी। ओस बड़ा फैक्टर नहीं थी आज। मुझे हल्की सी चोट है बस, मैं ठीक हूं।"


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3n6Kvqn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support