मुंबई राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के हाथों मिली हार का ठीकरा खराब बल्लेबाजी पर फोड़ा। सैमसन ने कहा कि 'मुझे लगता है कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था लेकिन हमने बीच के ओवरों में काफी विकेट गंवा दिए।' CSK ने RR के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था मगर सैमसन की टीम पूरे ओवर खेलकर सिर्फ 143 रन ही बना सकी। सैमसन ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था। मैच के बाद RR के कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उनकी बल्लेबाजी में काफी गहराई है।" सैमसन ने कहा कि 'अंत में ब्रावो के सामने भी हमने खूब रन लुटाए, जिसने मैच में निर्णायक अंतर पैदा किया।' उन्होंने मैच में स्पिनर्स को टर्न मिलने पर भी हैरानी जताई। गेंद टर्न होने से हैरान हो गई RRसैमसन ने कहा, "हमने कभी यह उम्मीद नहीं की थी। ओस नहीं पड़ी, गेंद टर्न कर रही थी और यह थोड़ा हैरान करने वाला था।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी खुद की बल्लेबाजी पर मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा और यही चाह टीम के लिए भी रहेगी।" CSK के आगे RR के बल्लेबाजों की एक न चलीCSK ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाए। चेन्नै की ओर से फाफ डू प्लेसिस ने 17 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए। RR की तरफ से चेतन सकारिया ने तीन विकेट और क्रिस मोरिस ने दो विकेट लिए जबकि मुस्ताफिजुर रहमान और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RR के लिए मनन वोहरा (14) और जॉस बटलर (49) ने पहले विकेट के लिए 23 गेंदों पर 30 रन जोड़े। वोहरा के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बटलर ने 35 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की बदौलत सर्वाधिक 49 रन बनाए। CSK चेन्नई के लिए मोईन अली ने तीन, रवींद्र जडेजा और सैम करन ने दो-दो जबकि शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिया। जडेजा ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए चार कैच भी पकड़े।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tx6hpq






0 comments:
Post a Comment