नई दिल्लीदेश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) दिलवाले भी माने जाते हैं। वह अक्सर कुछ खास करने वालों के लिए बड़े इनाम देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावसकर ट्रोफी के जीत के हीरो रहे 6 युवा खिलाड़ियों को अपनी तरफ से SUV कार थार गिफ्टी करने का ऐलान किया था। अब उन्होंने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और टी. नटराजन (T Natarajan) के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को थार गिफ्ट करते हुए अपना वादा पूरा किया है। मोहम्मद सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी मां और भाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इस वक्त मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे पास ऐसा कुछ भी नहीं है कहने को जो आनंद महिंद्रा से मिले शानदार गिफ्टी की खुशी को बयां कर सके। इस समय मैं आनंद महिंद्रा सर को बड़ा सा थैक्स कहना चाहूंगा। दुर्भाग्यवश मैं गिफ्ट को रिसीव करने के लिए उपलब्ध नहीं था इसलिए मेरी जगह मेरी मां और मेरे बड़े भाई इस बेहतरीन गिफ्ट को रिसीव कर रहे हैं। इससे पहले शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन को गिफ्ट मिला था। आनंद महिंद्रा ने जिन प्लेयर्स को एसयूवी (Mahindra ) देने का फैसला किया, उनमें मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभम गिल और नवदीव सैनी जैसे खिलाड़ी हैं। इन सभी ऑस्ट्रेलिया में जाकर कंगारुओं के हौसले पस्त कर दिए। बता दें कि टीम इंडिया की बड़ी जीत पर बीसीसीआई ने 5 करोड़ रुपये का बोनस देने का फैसला किया था। मोहम्मद सिराज तपकर बने कुंदनसिराज हैदराबाद के ऑटो चालक मोहम्मद गौस के बेटे हैं। टीम के साथ उनके ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उनके पिता का निधन हो गया लेकिन उन्होंने टीम के साथ बने रहने का फैसला किया। वह अपनी पहली सीरीज में पांच विकेट चटकाने का कारनामा कर इसे पिता को समर्पित करते समय भावुक हो गए। इस युवा खिलाड़ी ने दौरे पर नस्लवादी दुर्व्यवहार का सामना करने के बाद भी खुद को संभाले रखा और प्रदर्शन पर इसकी आंच नहीं आने दी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cPpE7u






0 comments:
Post a Comment