नई दिल्ली टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के रोमांच पर अपनी बात रखी है। शास्त्री ने मजाकिया लहजे में इस मैच पर टिप्पणी की है। आईपीएल के 14वें एडिशन मे शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी के सामने ऋषभ पंत होंगे जो पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर कंधे की चोट की वजह से इस साल के आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं और इसी वजह से ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है। शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा, 'गुरु बनाम चेला। बहुत मजा आएगा आज। स्टंप माइक सुनिएगा जरूर #DhoniReturns #Pant #IPL2021 #DCvsCSK - @ChennaiIPL @DelhiCapitals।" धोनी स्टंप के पीछे अपने मजेदार कॉमेंट्स के लिए काफी मशहूर रहे हैं और पंत भी इसमें पीछे नहीं हैं। वह लगातार स्टंप माइक पर बोलते रहते हैं और अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हैं। इससे दर्शकों का काफी मनोरंजन भी होता है। पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ टॉस के लिए मैदान पर जाने के खयाल को ही 'बहुत खास' बताया था। उन्होंने पहले कहा था, 'मैंने उनसे (धोनी) बहुत कुछ सीखा है और उनसे काफी अनुभव हासिल किया है। उम्मीद है कि मैं अपना अनुभव उनके खिलाप ही मैदान पर इस्तेमाल कर पाऊंगा और हम यह मैच जीत पाएंगे।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3d1Xaat






0 comments:
Post a Comment