नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को आप क्रिकेट के मैदान पर चौके और छक्के लगाते तो खूब देखे होंगे लेकिन क्या उन्हें कभी डांस करते हुए देखा है। उथप्पा का डांस वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 35 वर्षीय उथप्पा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पत्नी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम (Sheethal Goutham) व कई अन्य लोगों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अब तक एक लाख 38 हजार से अधिक लोग लाइक्स कर चुके हैं। आईपीएल 2014 सस्पेंड होने के बाद उथप्पा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उथप्पा वीडियो में डॉन्ट रश (Don't Rush) सॉन्ग पर बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उथप्पा ने लिखा, ' आप उस रोल को निभाने के लिए तैयार हो जाते हो अगर आपकी पत्नी आपको मुश्किल में डालना चाहती है।' उथप्पा के इस वीडियो पर उनके चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथी रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ' रॉबी भाई आपको 10 में से 10 नंबर मिलते हैं।' सचिन ने डांस मूव्स को किया अप्रूव उथप्पा के डांस मूव्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बैट्समैन सचिन बेबी (Sachin Baby) ने भी अप्रूव किया है। सचिन ने डांसिंग इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने भी कमेंट किया, ' शानदार।' सीएसके के प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह उथप्पा ने हाल में पत्नी और बेटे के फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले उथप्पा आईपीएल 2021 में सीएसके के साथ थे। हालांकि उन्हें किसी भी मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eTdk6X






0 comments:
Post a Comment