नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2021-22 पर चर्चा करने के लिए 29 मई को विशेष आमसभा की (एसजीएम) की बैठक बुलाई है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने राज्य क्रिकेट संघों को भेजे एक पत्र में कहा, ‘बीसीसीआई की विशेष आम बैठक 29 मई को होगी, जिसमें भारत में व्याप्क महामारी की स्थिति को देखते हुए आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन पर चर्चा की जाएगी।’ पिछले सीजन में लंबे प्रारूप के खेल नहीं होने के बाद बीसीसीआई इस साल सितंबर से घरेलू सीजन शुरू करने पर विचार कर रहा है। वहीं, 2020-21 सीजन में सीमित ओवरों के आयोजन में विजय हजारे वनडे और सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रोफी हुए हैं। रणजी ट्रोफी और दलीप ट्रॉफी को कोविड -19 महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जा सका। नए सीजन की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली टी 20 से हो सकती है जो आगामी अक्टूबर नवंबर में टी 20 विश्व कप के लिए अभ्यास के तौर पर भी काम कर सकता है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2S7syfA






0 comments:
Post a Comment