लंदनइंग्लिश काउंटी की चार प्रमुख टीमों मिडिलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी 31 मैचों की मेजबानी की इच्छा जताई है। चार भारतीय क्रिकेटरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। भारत में इस साल के आखिर में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। बीसीसीआई सितंबर में भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद इसके आयोजन की संभावना तलाश रहा है। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 14 सितंबर को खत्म होगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स, ओवल, एजबस्टन और ओल्ड ट्रैफर्ड ने ईसीबी को पत्र लिखकर इच्छा जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘सितंबर के दूसरे हाफ में दो सप्ताह के भीतर टूर्नामेंट पूरा कराने का प्रस्ताव रखा गया है।’ समझा जाता है कि गुरुवार को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक में बीसीसीआई और ईसीबी के अधिकारी इस पर बात कर सकते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xRz5vC






0 comments:
Post a Comment