Wednesday, May 5, 2021

बटलर और बेयरस्टो सहित इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी स्वदेश लौटे, 10 दिन रहेंगे क्वारंटीन

लंदन इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (आईपीएल) में भाग ले रहे इंग्लैंड के 11 में से आठ खिलाड़ी बुधवार को स्वदेश लौट गए। इनमें राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी की ओर से शिरकत करने वाले जॉनी बेयरस्टो भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी ब्रिटेन लौटे भारत के चार खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आयोजकों को मंगलवार को आईपीएल को निलंबित करना पड़ा। स्काई स्पोर्ट्स के मुताबिक सैम करन, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मोईन अली और जेसन रॉय ब्रिटेन में वापस आ गए हैं। 10 दिन क्वारंटीन में रहेंगे इंग्लिश खिलाड़ी इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयोन मोर्गन, डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन के अगले 48 घंटे में भारत से निकलने की संभावना है। ब्रिटने ने इस महामारी के कारण भारत को ‘रेड लिस्ट (खतरे की सूची)’ में रखा है और ऐसे में इन क्रिकेटरों को 10 दिनों तक सरकार द्वारा अनुमोदित सुविधा में क्वारंटीन में रहना होगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घर वापसी से पहले मालदीव या श्रीलंका जा सकते हैं आईपीएल ने सभी विदेशी क्रिकेटरों को सुरक्षित स्वदेश वापसी का भरोसा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कम से कम 15 मई तक भारत से आने वाले पर प्रतिबंध लगाया है ऐसे में वहां के क्रिकेटर घर वापसी से पहले मालदीव या श्रीलंका में रूक सकते है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vLK9Iv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support