Saturday, May 8, 2021

इंग्लैंड जाने से पहले भारत में ही 8 दिन क्वारंटीन रहेगी टीम इंडिया, ये रहा पूरा प्लान

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज कड़े बायो बबल में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत एक तरह से भारत में ही हो जाएगी। दरअसल, दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया 8 दिन क्वारंटीन रहेगी। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया- विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया 25 मई को बायो बबल में एंट्री करेगी। स्वदेश में 8 दिन क्वारंटीन रहने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इस दौरान खिलाड़ियों पर पूरा कंट्रोल होगा और उन्हें प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे। टीम 2 जून को रवाना होगी और इंग्लैंड पहुंचकर 10 दिनों का दूसरा क्वारंटीन पीरियड पूरा करेगी। इस 3 महीने के लंबे दौरे पर खिलाड़ियों को फैमिली साथ रखने की इजाजत है। टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक होगा और इसके बाद 4 अगस्त से 14 सितम्बर के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया में नियमित 20 खिलाड़ियों के अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में टीम में रखा गया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त तक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगा। तीसरा टेस्ट मैच 25 से 29 अगस्त तक लीड्स और चौथा 2 से 6 सितंबर तक लंदन के द ओवल मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टीम रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के बाद), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के बाद) स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3er6426
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support