Tuesday, May 4, 2021

विदेशी खिलाड़ियों की घर वापसी को लेकर BCCI का बड़ा बयान, IPL चेयरमैन बोले-तरीका ढूंढ़ लेंगे

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन बृजेश पटेल का कहना है कि बीसीसीआई इस टी20 लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद विदेशी खिलाड़ियों की वापसी का तरीका ढूंढ लेगा। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को लीग को निलंबित करने की घोषणा की गई। विदेशी खिलाड़ी कैसे वापस जाएंगे इस बारे में पूछे जाने पर बृजेश ने पीटीआई से कहा, 'हमें उन्हें स्वदेश भेजने की जरूरत है और हम ऐसा करने का तरीका ढूंढ़ लेंगे।' विदेशी खिलाड़ी हैं चिंतित इस लुभावनी लीग से जुड़े विदेशी खिलाड़ी अपने देशों में लौटने को लेकर चिंतित हैं क्योकि भारत में घातक महामारी फैलने के कारण कई देशों ने यात्रा पाबंदियां लगाई हैं। बीसीसीआई दे चुका है आश्वासन बीसीसीआई इससे पहले भी विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन दे चुका है। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा था कि उनके देश के क्रिकेटरों को उसकी चार्टर्ड विमान में यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है जो भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद ब्रिटेन ले जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद इंग्लैंड रवाना होना था भारत और न्यूजीलैंड को 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और उन्हें आईपीएल खत्म होने के बाद इंग्लैंड रवाना होना था। सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती भी पॉजिटिव पाए गए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3b1megq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support