नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद मिताली राज की अगुआई में भारतीय टीम 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी में है। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट घर पर ही होगा। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि महिलाओं को आरटी पीसीआर टेस्ट खुद कराना होगा। पुरुष खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट घर पर हो रहा है। टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को ट्वीट किया कि बीसीसीआई ने दौरे पर जाने वाली सभी खिलाड़ियों के लिए घर पर आरटी पीसीआर टेस्ट का इंतजाम किया है। मिताली ने बताया कि महिला टीम चार्टर्ड फ्लाइट से ब्रिटेन जाएगी। भारतीय महिला ने भी ट्वीट कर कहा कि पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए बोर्ड की ओर से चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 साल बाद टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी लंबे प्रारूप का मुकाबला खेलने की तैयारी में है। महिला टीम सात साल बाद इंग्लैंड में 16 जून से पहला टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एक दिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला टेस्ट 2006 में खेला था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने कहा, 'इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो टीमें हैं जो अब भी टेस्ट खेलती हैं और भविष्य में जब वे भारत आएंगे या जब भारत इन दोनों देशों का दौरा करेगा तो आपको टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे। पुरुषों के गुलाबी गेंद के टेस्ट के इतर यह विचार पेश किया गया था और बाद में शीर्ष परिषद की बैठक में इस पर चर्चा की गई।' ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा अब तक नहीं की गई है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने इसी महीने कहा था कि इस श्रृंखला का आयोजन सितंबर के मध्य से कराने की योजना है। (इनपुट-एजेंसी)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3osliaf






0 comments:
Post a Comment