Saturday, May 8, 2021

कौन सी वैक्सीन लगवाएगी टीम इंडिया, इंग्लैंड में दूसरे डोज पर भी होगा ध्यान, क्या है BCCI का प्लान?

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को रवाना होने से पहले कोरोना वायरस के खिलाफ लगने वाले टीके (वैक्सीन) का पहला डोज लग जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग के स्थगित होने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वाले प्रसिद्ध कृष्णा के लिए हालांकि इंग्लैंड जाने से पहले टीका लगवाना मुश्किल होगा। ऐसी आशंका है कि कृष्णा आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी वरूण चक्रवर्ती के संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हुए है। चक्रवर्ती आईपीएल के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'कोविड-19 से उबरने के बाद आप एक समय अवधि के बाद ही टीकाकरण करवा सकते है। अगर प्रसिद्ध 18 या 20 मई को नेगेटिव आते हैं तो भी उनको पहले टीके के लिए चार सप्ताह का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, 'अगर सभी खिलाड़ी भारत में कोविशिल्ड टीका लगवाते है तो इंग्लैंड में इसके दूसरे डोज को लेने में आसानी होगी क्योंकि यह ऑक्सफोर्ड का टीका है।’ कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि टीका लगवा लिया है जिसमें शिखर धवन और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शामिल है। धवन हालांकि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y0cptc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support