नई दिल्ली क्रिकेट को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। वर्ल्ड में टैलेंट की कमी नहीं है। इस समय सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने अपनी प्रतिभा से सबकों आकर्षित किया हैं। लगभग 8 साल का ये बच्चा मिडिल स्टंप को बैट बनाकर बल्लेबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है। नेट्स सेशन के दौरान ये बच्चा पैड बांधे और हेलमेट लगाए सीमेंट के फर्श पर किसी पेशेवर क्रिकेटर की तरह बल्लेबाजी कर रहा है। इस दौरान उसने कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट भी बखूबी लगाए। सोशल मीडिया पर फैंस इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे भारतीय कप्तान विराट कोहली तो किसी ने दिग्गज सुनील गावसकर से तुलना की। एक यूजर ने इसे ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन बताया तो दूसरे ने दक्षिण अफ्रीका के जूनियर एबी डिविलियर्स नाम दिया। इस वीडियो को द ग्रेड क्रिकेटर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uK1Rwh






0 comments:
Post a Comment