Thursday, May 6, 2021

कायरन पोलार्ड के लिए खुशखबरी, इस टूर्नामेंट में शाहरुख की टीम की करेंगे कप्तानी

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र में अपने छक्कों से गेंदबाजों को दहलाने वाले कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) के लिए खुशखबरी है। उन्हें कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2021 (CPL) में मौजूदा चैंपियन ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की कप्तानी करते देखा जाएगा। उनकी कप्तानी में ही पिछले सीजन में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि पोलार्ड आईपीएल खेल रहे थे, जिसे कोरोना वायरस की वजह से बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया है। बॉलिवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली इस फ्रैंचाइजी ने गुरुवार को पोलार्ड को एक बार फिर कप्तान नियुक्त किया। पिछले सीजन में पोलार्ड की करिश्माई कप्तानी में ट्रिनबैगो ने सेंट लूसिया जूक्स को हराकर ट्रोफी अपने पास रखी थी। सीजन में पोलार्ड ने 51.75 की धांसू औसत से 207 रन बनाए थे, जबकि स्ट्राइक रेट 200 से अधिक था। इस बार भी फ्रैंचाइजी को पोलार्ड से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, जबकि सीपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ही कंपनी की टीम की ओर से खेलते हैं। पोलार्ड दुनिया के सबसे अधिक टी-20 खेलने वाले प्लेयर्स में शामिल हैं। उनके नाम 521 टी20 मैचों में 10,797 रन दर्ज हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग का आगाज 28 अगस्त से होना है। सभी मुकाबले सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में होंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uuu8qu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support