सिडनी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के खिलाफ बेनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। इस मामले की सीए ने जांच की थी, जिसके बाद स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। स्मिथ को तुरंत कप्तानी पद से भी हटा दिया गया था। बैनक्रॉफ्ट ने हाल ही में यह कहकर दोबारा बखेड़ा खड़ा कर दिया कि टीम के गेंदबाजों को गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी थी, जिसके बाद सीए ने कहा कि वह बेनक्रॉफ्ट से पूछेंगे कि उनके पास इस मामले को लेकर क्या नई जानकारी है। अब कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी राय रखी है। सजा झेल चुके वॉर्नर के मैनेजर की ओर से भी बयान आया है। मैनेजर जेम्स एरस्किने ने कहा, 'जो रिपोर्ट बनाई गई, क्या उस दौरान खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए गए थे, इन सभी चीजों को गलत तरीके से हैंडल किया गया। यह एक जोक था।' एरस्किने ने कहा कि वॉर्नर, स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट अपने प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी सलाह ले सकते थे और वे यह मामला जीत जाते, क्योंकि यह काफी कमजोर केस था। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं, इन तीनों खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। सच यह है कि इन्होंने गलत किया था लेकिन इन्हें जो सजा दी गई वो इस जुर्म के लिए सही नहीं थी। मुझे लगता है कि एक या दो खिलाड़ी इसके खिलाफ मामला लड़ते तो इन्हें जीत मिलती।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि सीए को मामले की पूरी जांच करनी चाहिए थी। गिलक्रिस्ट ने कहा कि अगर सीए इसकी अच्छे से जांच कराता तो इसको लेकर अभी सवाल नहीं खड़े किए जाते। जब उन्होंने इस मामले की जांच की थी तो पैटी हॉवर्ड हाई परफॉरमेंस जनरल मैनेजर और इयान रॉय इंटिग्रिटी अधिकारी थे। दोनों ने जल्दी से फैसला सुना दिया जिस बारे में किसी को टीम में पता नहीं था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें कैमरून बेनक्रॉफ्ट की इस बात से हैरानी नहीं हुई कि इस मामले को लेकर गेंदबाजों को सब पता था। बेनक्रॉफ्ट स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बाद ऐसे तीसरे खिलाड़ी थे, जिन्हें इस मामले में शामिल होने के लेकर प्रतिबंध झेलना पड़ा था। (इनपुट एजेंसी)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bvvppO






0 comments:
Post a Comment