Friday, May 14, 2021

इस इंग्लिश क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, बोले- चोट के आगे मजबूर हूं

लंदनलंबे समय से कंधे की चोट से जूझ रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गर्नी को पिछले साल चोट लग गई थी जिसके कारण वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल सके थे। चोट से पूरी तरह नहीं उबरने के कारण 34 वर्षीय गेंदबाज ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। गर्नी ने कहा, ‘मेरे लिए संन्यास लेने का समय आ गया है। मैंने कंधे की चोट से उबरने की कोशिश की लेकिन मैं इस बात से दुखी हूं कि मुझे अपना करियर इस कारण खत्म करना पड़ा। जब मैं 10 साल का था तब मैंने पहली बार गेंद हाथ में पकड़ी थी। क्रिकेट 24 वर्षों तक मेरे जीवन का हिस्सा रहा और मेरे लिए यह यात्रा शानदार रही।’ गर्नी ने मई 2014 में वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए उसी साल श्रीलंका के खिलाफ खेले। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 10 वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले। वह आईपीएल 2019 के सीजन में कोलकाता के लिए खेले थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tOuEOC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support