Tuesday, May 18, 2021

कोरोना संक्रमण से उबरे ऋद्धिमान साहा, इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली विकेटकीपर बल्लेबाज कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और अगले महीने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। साहा दिल्ली के एक होटल में पंद्रह दिन पृथकवास में रहने के बाद कोलकाता पहुंच गए। उन्हें फिट रहने की शर्त पर इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में रखा गया है । 36 वर्ष के साहा इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। साहा के करीबी सूत्र ने बताया,‘ऋद्धिमान कल घर लौट आए। वह दो सप्ताह दिल्ली के एक होटल में क्वॉरनटीन पर थे।’ साहा को मुंबई में रवानगी से पहले बायो बबल में जाने के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत थी। भारतीय टीम साउथम्पटन में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अगस्त में होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Qq7Irq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support