Monday, May 10, 2021

यंग टीम इंडिया का कड़ा इम्तिहान, इन तारीखों को होगा श्रीलंका में घमासान

कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कई सीनियर्स खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है। यहां भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और इतने ही मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार भारत का यह दौरा 13 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी दिन पहला वनडे होगा। दूसरा मैच 16 और एकदिवसीय श्रृंखला का आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। फिर 22 तारीख से टी-20 सीरीज का आगाज होगा, जिसका दूसरा और अंतिम मैच क्रमश: 24 और 27 जुलाई को होगा। मुकाबले कहां खेले जाएंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि अबतक बीसीसीआई की ओर कार्यक्रम को लेकर अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अपडेट जारी है..


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3f63SMC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support