लाहौरभारतीय सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का सपोर्ट किया था, जबकि वह खुद टीम में शामिल हैं। उनके इस बयान की पाकिस्तान के क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि यही होती है सच्चे साथी और पेशेवर खिलाड़ी की पहचान। 33 टेस्ट और 78 वनडे खेल चुके बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'ऐसी चीजें तब सामने आती हैं जब आप सच्चे पेशेवर होते हैं। यह आसान बात नहीं है। साहा को सलाम। मैं उन्हें जानता हूं। हम उद्घाटन आईपीएल में (कोलकाता) नाइट राइडर्स के लिए एक साथ खेले। वह बहुत ही डाउन-टू-अर्थ व्यक्ति हैं और उन्होंने एक शानदार बात कही है। यह उनके बड़प्पन को दर्शाता है।' साहा ने हाल ही में कहा था कि पंत को इंग्लैंड में अपने आगामी टेस्ट मैचों में भारत का फर्स्ट चॉयस विकेटकीपर होना चाहिए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल भी शामिल है। साहा ने बताया था, 'पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आखिरी कुछ मैच खेले हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें इंग्लैंड में हमारा कीपर होना चाहिए। मैं बस इंतजार करूंगा, और अगर कोई मौका आता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।' बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, साहा की टिप्पणी 'भारतीय क्रिकेट के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। उनके अनुसार इसका मतलब है कि भारत के पास जो भी सिस्टम और नीतियां हैं, वे काफी हद तक सफल रही हैं क्योंकि उनके खिलाड़ी असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oGldjv






0 comments:
Post a Comment