Monday, May 24, 2021

सहवाग ने डोमिनोज पिज्जा से मिलाया हाथ, जरूरतमंदों को हो रही खाने की फ्री होम डिलिवरी

नई दिल्ली समूचा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक अपने-अपने अंदाज में लोगों की मदद कर रहे हैं। कोई दवाईयों की सप्लाई कर रहा तो कोई ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स बांट रहा। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी अपना योगदान कर रहे हैं। नजफगढ़ के नवाब कहलाए जाने वाले सहवाग ने कोरोना संक्रमितों, कोविड सेंटर्स के घर-घर खाना पहुंचवाने का बीड़ा उठाया है और वो भी एकदम निशुल्क। वीरू की इस मुहिम ने डोमिजोन इंडिया भी साथ है। सहवाग ने सोमवार दोपहर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हम दिल्ली में मौजूद कोरोना संक्रमित और कोविड केयर सेंटर के लिए फ्री होम डिलिवरी कर रहे हैं। अगर आप कोरोना संक्रमित मरीज हैं और खाने की जरूरत है तो मुझे मैसेज करें।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ffyigq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support