Wednesday, May 19, 2021

अश्विन, मिताली राज सहित ये खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से पहुंचें मुंबई, यहां जीतेंगे पहला मोर्चा

नई दिल्लीइंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और महिला टीम की कप्तान मिताली राज बुधवार को मुंबई पहुंच गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट करते हुुए लिखा, ‘पहला पड़ाव, मुंबई। टीम इंडिया।’ कुछ अन्य क्रिकेटरों में ऋद्धिमान साहा, जो अभी-अभी कोविड-19 से उबरे हैं, और स्टैंडबाय खिलाड़ी 24 मई को मुंबई पहुंचेंगे। कप्तान विराट कोहली और मुंबई में रहने वाले अन्य खिलाड़ी भी 24 मई को शामिल होंगे। भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम एकसाथ इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। पुरुष टीम को जहां 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो वहीं महिला टीम को एक टेस्ट मैच और तीन वनडे तथा इतने ही टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2QyeYlh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support