नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। धनश्री लगातार अपनी फोटो और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। कोरियाग्राफर और यूट्यूबर धनश्री (Dhanashree Verma) ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेनिम की जैकेट और ब्लू कलर की पैंट पहने हुए शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। धनश्री के इस 'किलर' डांस मूव्स को देख फैंस अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। धनश्री ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' इस अशांत माहौल में ट्रेंड को बनाए रखना।' एक यूजर ने लिखा, 'इनके मूव्स इतने फास्ट होते हैं कि समझ ही नहीं आता ये क्या कर रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'चहल भाई किधर हैं?' ...तब धनश्री ने RCB जर्सी में वीडियो अपलोड किया था धनश्री ने पिछले सप्ताह एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उनके डांस का हुनर नजर आ रहा था। वह अमेरिकी रैपर सौलजा बॉय के मशहूर गीत 'शी मेक इट क्लैप' पर डांस कर रही थीं। इस क्लिप में धनश्री रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लाल टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने नीली हाई-वेस्ट जींस पहन रखी थीं। 24 वर्षीय धनश्री ने इसके साथ ही फैंस से घर पर रहकर सुरक्षित रहने की अपील की थी। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया था- 'शी मेक इट क्लैप। यह काफी दिनों से अपलोड करने के लिए रखा था। इसमें हम सब साथा हैं। #staysafe।' मदर्स डे पर मां डांस करती हुई नजर आई थीं इससे पहले नौ मई को मदर्स डे के मौके पर धनश्री ने अपनी मां, वर्षा वर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उनकी मां डांस करती हुई नजर आ रही थीं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hN9ZbB






0 comments:
Post a Comment