Monday, May 3, 2021

कोरोना की चपेट में आए वरुण चक्रवर्ती ने की थी बड़ी चूक? सामने आई पूरी कहानी

नई दिल्लीकोरोना वायरस महामारी के बीच कड़े बायो बबल में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को उस वक्त सोमवार को झटका लगा, जब कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव आया। ये दो खिलाड़ी हैं वरुण चक्रवर्ती और संदीव वॉरियर। यह बड़ी चूक तब हुई जब वरुण गुरुवार के मुकाबले के बाद कंधे के स्कैन के लिए अस्पताल गए थे और फिर वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार, वह अस्पताल से आने के बाद क्वारंटीन नहीं थे और दिल्ली के खिलाफ मैच भी खेल लिया। इससे दोनों टीमों के खिलाड़ी मुश्किल में आ गए हैं। यह तो अच्छी बात है कि अभी तक सिर्फ संदीप वॉरियर ही महामारी की चपेट में आए हैं। चक्रवर्ती ने मौजूदा सत्र में केकेआर के सभी मैचों में हिस्सा लिया है और सात विकेट के साथ टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। अब आगे क्या?केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद टूर्नामेंट में घबराहट की स्थिति हो सकती है। टूर्नामेंट का आयोजन छह स्थलों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खाली स्टेडियम में किया जा रहा है। बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों (अभी अहमदाबाद में हैं) का भी परीक्षण होगा और चक्रवर्ती और वॉरियर के संपर्क में आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की ऐप के जरिए पहचान की जाएगी।’ क्या है नियमआईपीएल की कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को छह दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा और इस दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन उसके परीक्षण के नतीजे नेगेटिव आने चाहिए। ये खिलाड़ी पाए गए थे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पॉजिटिवआईपीएल की शुरुआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें अक्षर पटेल और देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। टूर्नामेंट के बीच में किसी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। भारत में रोजाना कोविड-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की हर दिन मौत हो रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/33ahNvp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support