नई दिल्ली भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे पर (Jasprit Bumrah) अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल 2021 स्थगित (IPL 2021 Suspended) होने के बाद लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी अपने अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं। टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट सीरीज का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद भारतीय टीम मेजबान टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जाएगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज चार अगस्त से शुरू होगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले (Sanjana Ganesan) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की है। इस फोटो में संजना पति बुमराह के कंधें पर सिर रखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। दोनों पति पत्नी इस समय घर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इससे पहले बुमराह आईपीएल में तो संजना स्पोर्ट्स एंकरिंग में व्यस्त थीं। दोनों ने इस साल 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी। संजना ने हाल में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बुमराह ने इस खास मौके पर जो फोटो शेयर की थी उसमें उनकी पत्नी संजना इस तेज गेंदबाज के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही थीं। बुमराह ने इस फोटो का कैप्शन लिखा था, ' हर दिन मेरा दिल चुराने वाली को हैप्पी बर्थडे। आप मेरी हो...आई लव यू...। इसके साथ ही पेसर बुमराह ने हार्ट वाला इमोजी भी पोस्ट किया था। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ी 25 मई तक अपने घर पर रह पाएंगे। इसके बाद वह बायो बबल में प्रवेश कर जाएंगे। इसका मतलब है कि वे क्वारंटीन हो जाएंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3esPW02






0 comments:
Post a Comment