Thursday, May 13, 2021

टिम पेन ने दिया ऑस्ट्रेलिया के एशेज जीतने पर कप्तानी छोड़ने का संकेत

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे। उन्होंने स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाए जाने की भी हिमायत की। सत्र की शुरूआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 वर्ष के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है । वहीं स्मिथ 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे। पेन ने न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं फैसले नहीं लेता लेकिन मैने जितना समय स्टीव की कप्तानी में खेला, वह शानदार था । वह तकनीक का धनी है।’ उन्होंने कहा, ‘वह बहुत कुछ मेरी तरह ही है ।उसे काफी कम उम्र में कप्तानी सौंप दी गई जिसके लिए वह तैयार नहीं था। लेकिन जब तक मैं आया , वह परिपक्व हो गया था। उसके बाद साउथ अफ्रीका वाली घटना (गेंद से छेड़खानी) हो गई । लेकिन मैं उसे अगला कप्तान बनाये जाने का समर्थक हूं।’ पेन ने संकेत दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर इस साल एशेज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा,‘कम से कम अगले छह टेस्ट तक तो हूं। मुझे लगेगा कि समय सही है और हम एशेज में ऑस्ट्रेलिया का सफाया कर देते हैं तो वह जाने का सही समय होगा।’ भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में उन्होंने कहा, ‘वे आपका ध्यान हटाने में माहिर है। हम उसी में फंस गए। जैसे उन्होंने कहा कि वे गाबा नहीं जायेंगे तो हमें पता ही नहीं था कि हम कहां खेलेंगे। इससे हमारा फोकस हट गया।’ ऐसी अटकलें थी कि भारतीय टीम उस दौरे पर ब्रिसबेन में नहीं खेलना चाहती थी लेकिन भारत ने खेला और आखिरी दिन मैच जीतकर इतिहास रच दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2SHJ5XX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support