Monday, May 17, 2021

ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान कौन? दिग्गज इयान चैपल ने सुझाए नाम

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के का कहना है कि कैमरून बैनक्रॉफ्ट की यह टिप्पणी कि 2018 में सैंडपेपर गेट के बारे में गेंदबाजों को पता था बावजूद इसके तेज गेंदबाज पैट कमिंस टीम की कप्तानी करने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं। चैपल ने कहा कि 2018 में जब यह घटना हुई तब स्टीवन स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे थे और उनके ऊपर सारी जिम्मेदारी थी। चैपल ने कहा, 'अगर लोग यह कह रहे हैं कि कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिलनी चाहिए तो इसका जवाब साफ है।' स्मिथ 2018 में सैंडपेपर गेट मामले के दौरान इसको होने से रोक सकते थे। कप्तान के पास शक्तियां होती है लेकिन उन्होंने नहीं रोका। मुझे नहीं लगता कि यह कमिंस के खिलाफ जाएगा भले ही कोई कहे कि गेंदबाजों को सब पता था।' 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की गई थी जिसे सैंडपेपर गेट नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ, डेविड वार्नर और बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। चैपल ने कहा, 'मेरे ख्याल से यह समय आगे बढ़ने का है। मेरे अनुसार, अगर आप स्मिथ को कप्तान बनाते हैं तो आपे पीछे जाएंगे। यह समय आगे जाने का है ना कि पीछे मुड़ने का।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eRjTqL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support