Sunday, May 30, 2021

पूर्व पाक कप्तान सरफराज की घनघोर बेइज्जती, फ्लाइट में चढ़ने से रोका

कराचीपूर्व कप्तान सरफराज अहमद उन 11 खिलाड़ियों और अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें रविवार को अबुधाबी के लिए व्यावसायिक फ्लाइट लेने के लिए मंजूरी नहीं मिली जहां अगले महीने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे हुए मैचों का आयाोजन होना है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 'रविवार को तड़के पीएसएल के लिए जा रहे 11 खिलाड़ियों और अधिकारियों को लाहौर और कराची से दोहा से होते हुए अबुधाबी जा रही व्यवसायिक फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, जिसमें क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सरफराज अहमद भी शामिल हैं।’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अबुधाबी में बहाल होने वाले पीएसएल से पहले ‘लॉजिस्टिकल’ संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वीजा हासिल करना भी शामिल है। पीएसएल को मार्च के शुरू में खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था और तब केवल 14 मैच ही खेले गये थे। रिपोर्ट के अनुसार, 'पीएसएल के इस दल से पांच व्यक्तियों को जाने की अनुमति दे दी गई जबकि अन्य को अपने होटल में लौटना पड़ा जहां वे 24 मई से पृथकवास में हैं। दोनों शहरों से 25 से ज्यादा खिलाड़ियों को चार्टर्ड फ्लाइट से संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करनी थी।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TkJfF0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support