नई दिल्लीभारतीय टीम का कोई भी गेंदबाज विकेट ले या कोई बल्लेबाज शतक लगाए, एक बात कॉमन होती है। वह है कप्तान विराट कोहली का जश्न। वह टीम के हर खिलाड़ी की सफलता को एंजॉय करते हैं। इस दौरान उनकी जोश और जज्बा देखते बनता है। उनका यही अंदाज विपक्षी टीमों को नागवार गुजरता है और वे विराट को आक्रामक कप्तान बताते हैं। इसी से जुड़ा एक किस्सा मोहम्मद शमी ने शेयर किया है। भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंडिया टीवी से एक वाकया शेयर किया। उन्होंने बताया, ‘तेज गेंदबाज आमतौर पर आक्रामक होते हैं लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जो ज्यादा आक्रामक है, वह हैं हमारे कप्तान। विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते हुए कोहली की तस्वीर मैंने सोशल मीडिया पर देखी और मजाक में मैंने उनसे पूछा कि यह विकेट मैंने लिया था या आपने।’ शमी ने कहा, ‘कोहली गेंदबाजों से भी ज्यादा विकेट गिरने का जश्न मनाते हैं। लेकिन मैदान पर मजा करना जरूरी है। कोहली में आक्रमकता है लेकिन वह टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से कर रहे हैं। वह एक आक्रामक बल्लेबाज भी हैं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wh0W6x






0 comments:
Post a Comment