नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस समय मुंबई में टीम इंडिया के साथ होटल में क्वारंटीन हैं। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर 2 जून को रवाना होगी। आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद जडेजा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। जडेजा ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ नजर आ रह हैं। इस फोटो में पीछे विराट कोहली (Virat Kohli) भी दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से धोनी की कप्तानी में खेलने वाले जडेजा ने इस फोटो का कैप्शन फैंस से मांगा है। फोटो में जडेजा और धोनी टीम इंडिया की ब्लू ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर फैंस भी अपना अलग अलग कॉमेंट दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, ' एक फोटो में चार आईपीएल ट्रोफी।' एक अन्य यूजर ने दो शेर की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर इंडिया के 2018 में इंग्लैंड दौरे की है। भारतीय टीम इस समय दो सप्ताह के क्वारंटीन में है। आईपीएल 2021 सस्पेंड होने के बाद धोनी इस समय अपने घर पर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। कड़े बायो बबल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल 2021 (IPL 2021 Suspended) को 4 मई को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया था। भारतीय टीम साउथैम्प्टन पहुंचने के बाद 10 दिन क्वारंटीन रहेगी। हालांकि इस दौरान कोहली एंड कंपनी को रोज बाउल स्टेडियम में प्रैक्टिस की इजाजत होगी। टीम इंडिया 18 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC FINAL 2021) में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vDp9V3






0 comments:
Post a Comment