Wednesday, May 12, 2021

देखें वीडियो: घर पर फिट रहने के लिए 'घास छील' रहे हैं ऋषभ पंत

नई दिल्ली अगर इस समय आईपीएल चल रहा होता तो ऋषभ पंत मैदान में बड़े-बड़े छक्के लगा रहे होते। हालांकि आईपीएल फिलहाल स्थगित होने के बाद अब वह अपने घर पहुंच चुके हैं। वह घर पर लॉन की घास काट रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान यह खिलाड़ी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते सितारों में है। ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे थे। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह लीग के इस सीजन से बाहर हो गए थे। जब कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बाद आईपीएल 2021 को टाला गया तब वह पॉइंट्स टेबल में चोटी पर थी। पंत, जिन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'ये दिल मांगे, "मोवर"! हालात के चलते घर पर क्वॉरनटीन लेकिन इनडोर में ऐक्टिव रहकर काफी खुश हूं। कृपया हर कोई सुरक्षित रहे।' पंत को भारत के 20 (साथ में 4 स्टैंड बाई) सदस्यों के दल में बतौर फर्स्ट-चॉइस विकेटकीपर चुना गया है। भारतीय टीम और सपॉर्ट स्टाफ इंग्लैड जाने से पहले मुंबई में क्वॉरनटीन होंगे। क्वॉरनटीन के दौरान उनकी जांच भी की जाएगी। ऐसी भी खबरें हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों से कहा है कि वे अपने घर पर सुरक्षित रहें।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y8OuYC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support