मुंबईभारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने भारत में कोरोना राहत कार्यों के लिए धनराशि जुटाने के अपने अभियान में करीब 11 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कोहली और अनुष्का ने खुद दो करोड़ रुपये दिए हैं। इस अभियान से एकत्र धनराशि एक्ट ग्रांट्स को कोरोना राहत कार्यों के लिए दी जाएगी। शुरुआत में उनका लक्ष्य ‘केटो’ के तहत सात करोड़ रुपये एकत्र करने का था लेकिन उससे ज्यादा धन इकट्ठा हो गया है। एमपीएल स्पोटर्स फाउंडेशन ने भी पांच करोड़ रुपये दिए हैं। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने भारत में कोविड से राहत देने के लिए 7 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था। उसी के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा था, ‘भारत बेहद कठिन समय से गुजर रहा है और भयावय कोविड महामारी की दूसरी लहर ने हमारे देश को संकट की स्थिति में धकेल दिया है। यह हम सभी के लिए एक साथ आने और करने का समय है। हमारे सभी को आगे आना चाहिए जिससे जरूरत मंद देशवासियों की मदद की जा सकें।' उन्होंने कहा था- विराट और मुझे बहुत दुख हुआ है कि लोग जिस बेवजह की पीड़ा से गुजर रहे हैं उसे देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह फंड वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद करेगा कि हम सभी असहाय साक्षी हैं। हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने के लिए हमारी प्रार्थनाओं में शामिल हों क्योंकि हम सभी एक साथ हैं। विराट ने कहा था, ‘हम अपने देश के इतिहास में एक अभूतपूर्व समय से गुजर रहे हैं और हमारे राष्ट्र को हम सभी को एकजुट होने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की जरूरत है। अनुष्का और मैं पिछले साल से इंसानों को पीड़ित देखकर हैरान हैं।’ महामारी में लोग सभी लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं, अब भारत को पहले से कहीं गुना हमारे समर्थन की जरूरत है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uIZzNE






0 comments:
Post a Comment